जंक्शन थाना क्षेत्र के नवां में रेलवे फाटक के पास पराली से भरी ट्राली में एक कार टकरा गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी व उनका बच्चा घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए घायलों को टाउन जिला अस्पताल पहुंचाया। कार संगरिया से अनूपगढ़ की ओर जा रही थी और नवां में पहुंचने के दौरान पराली से भरी ट्रॉली में टकरा गई।