डही: बड़दा में किसान के खेत में गेहूं की फसल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई, 30 क्विंटल गेहूं जला
डही ब्लाक के ग्राम बडदा में बुधवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। अज्ञात कारणों के चलते गेहूं के एक खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में खड़ी गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया,इस घटना में 30 क्विंटल गेंहू की फसल जलकर राख हो गई जिससे 1 लाख रुपए तक का नुक़सान हुआ है।