आदिवासी नेता एवं सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर का पार्थिव शरीर तीन दिन बाद आज चारामा पहुँचा। जैसे ही शव को कोरार चौक लाया गया, अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, सामाजिक प्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण वहाँ एकत्र हो गए। माहौल गमगीन रहा और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।