बड़ौद: बड़ोद में रिजर्व बैंक के सहयोग से स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ऑनलाइन ठगी को लेकर दी जानकारी
बड़ोद के मेला ग्राउंड में शनिवार शाम को भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से स्पर्श वेलफेयर सोसाइटी ने जमाकर्ता और शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया,कार्यक्रम में नगर के निजी और सरकारी स्कूलों के छात्र,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जनअभियान परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में लगभग 70 प्रतिभागी उपस्थित रहे।कार्यक्रममें ट्रेनर ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए।