आगरा: कोतवाली हरीपर्वत अंतर्गत आजाद नगर में रहने वाली नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Agra, Agra | May 16, 2024 आगरा में किराए के मकान में रह कर एक निजी अस्पताल से नर्सिंग का कोर्स कर रही मैनपुरी निवासी छात्रा ने सेजल ने बुधवार देर रात अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी जब छात्रा के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। कोतवाली हरीपर्वत पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाकर पूरे मामलें की जांच शुरू कर दी हैं।