बरेली: थाना शाही बरेली पुलिस द्वारा लूट की झूठी कहानी बनाकर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले पति व उसके दोस्त को किया गया गिरफ्तार
बरेली शाही क्षेत्र में हेमलता की गोली मारकर हत्या का पुलिस ने नौ दिन बाद खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि पति राजकुमार ने हेमलता के बहनोई से अवैध संबंध होने के शक और गर्भ ठहरने की वजह से हत्या की। राजकुमार ने पहले हेमलता के सीने में तमंचे से गोली मारी और फिर सिर में गोली मारी थी। इसके बाद उसने दोस्त राजबहादुर के साथ मिलकर लूट की झूठी कहानी रची थी।