कटिहार: बारी नगर गांव में नदी में डूबने से किशोरी गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
रविवार की सुबह 11 बजे बारी नगर के रहने वाली मीना कुमारी गांव स्थित नदी गई हुई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई। जिसके कारण वह डूबने लगी। हालांकि इस दौरान कुछ लोग वहां मौजूद थे। उनके द्वारा मीना को नदी से बाहर निकल गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मीना की हालत गंभीर है और सदर अस्पताल में मीना का इलाज चल रहा है।