चाईबासा। रविवार को दिन में तीन बजे मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सदर थाना में कार्यरत महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जागृति शाखा की ओर से महिला पुलिसकर्मियों की बहादुरी,कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति भक्ति की सराहना किया।