खजनी: खजनी क्षेत्र में प्रशासन की मौजुदगी में पारंपरिक रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व
खजनी क्षेत्र में प्रशासन की मौजुदगी में ईद-उल-फितर का पर्व पारंपरिक रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह नए कपडों में सजे लोग ईद की नमाज के लिए मस्जिदों, ईदगाहों पर पहुंचे। इस दौरान मस्जिदों के बाहर मेला लगा। जिसमें बच्चों के साथ पहुंचे लोगों ने खरीदारियां कीं। नमाज के बाद लोगों ने खैरात तकसीम की और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी दी।