गलियाकोट: चितरी पुलिस ने सवारी वाले टेंपो से अवैध शराब की पेटियां की बरामद
चितरी पुलिस ने दीवड़ा बड़ा किशनपुरा की तरफ से आ रहे सवारी वाले टेंपो को रुकवा कर उसमें चेक किया तो अलग-अलग ब्रांड की 12 कार्टन अवैध अंग्रेज शराब बरामद की। जिसमें पंकज निवासी वनोंरी ,गणेश निवासी सूरज गांव ,राजू निवासी सूरज गांव को चितरी पुलिस ने गिरफ्तार कर टेंपो को अपने कब्जे में लिया।