खिरसाडोह से रावनवाडा जाने वाले बाईपास पर पेंचवेली कालेज के पीछे ट्रक की टक्कर से रावनवाडा और शंकरगढ निवासी ससुर और दामाद की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात का है। घायलों को परासिया अस्पताल लाया गया। यहां दोनों की मृत्यु हो गई। रविवार को बारह बजे पोस्टमार्टम कराया गया। रावनवाडा निवासी शमशुल हक और शंकरगढ निवासी इरफान की मौत हुई। 2 बजे सुपुर्दे खाक किया गया।