बिंद थाना क्षेत्र के दो मुंहा पूल के समीप रविवार को बिंद-सकसोहरा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क पर ही पलट गया। घायलों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ीपर गांव निवासी 65 वर्षीय यशोदा देवी और उनके 31 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के