प्रखंड के बसबिट्टा गांव में रविवार की सुबह करीब 8 बजे बाथरूम में शौच करने के दौरान हर्ट अटैक से एक महिला की मौत हो गई.65 वर्षीय चंपकलता देवी बाथरूम में शौच करने गईं थी.काफी देर तक न निकलने पर स्वजन ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई.किसी अनहोनी की आशंका से सहम उठे स्वजन ने दरवाजा खोला तो देखा कि वे बाथरूम में गिरी पड़ी थी.