जगदलपुर: बस्तर जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, कड़े पहरे के बीच 11,870 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
जगदलपुर, 01 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार को आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा बस्तर जिला मुख्यालय में प्रशासन की सुचारु व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। भविष्य के शिक्षकों की इस परीक्षा में अनुशासन का स्तर ऐसा रहा कि कड़ाके की ठंड के बावजूद अभ्यर्थियों ने जूते-मोजे के केवल चप्पल पहनकर ही परीक्ष