आगरा: खेरिया मोड़ पुल गिरने का फर्जी वीडियो वायरल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की तैयारी
आगरा में AI तकनीक से बनाया गया खेरिया मोड़ पुल गिरने का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो से लोगों में भ्रम और दहशत फैली, जबकि थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित खेरिया मोड़ पुल पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशासन ने वीडियो को फर्जी बताया है और अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।