बरारी स्थित बरारी हाट बाजार में शुक्रवार को गंगा–दार्जिलिंग मुख्य सड़क पर लगभग तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। जिससे वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक एक ट्रक अचानक खराब हो गया। ट्रक का खराब होने के कारण बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।