राई: नवरात्रों में मीट की दुकानें बंद करवाने की मांग को लेकर हिन्दू संगठन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
Rai, Sonipat | Mar 27, 2025 नवरात्रों के दौरान मीट की दुकानों को बंद करवाने के लिए वीरवार दोपहर 2 बजे हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने राई स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। रक्षक भारत सेना के मनजीत तिहाड़ा ने बताया का 30 मार्च से नवरात्रों की शुरुआत हो रही है। नवरात्रों का पर्व हिन्दू समाज के लिए पवित्र पर्व है। मीट की दुकानों के खुलने से उनकी आस्था को ठेस पहुंचेगी।