नाला: बेगेजुड़ी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई
Nala, Jamtara | Apr 29, 2025 मंगलवार पूर्वाहन 9 बजे बेगेजुडी़ हरिजन टोला में साथ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा अनुष्ठान को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई| रामदास बाबा जी के सौजन्य से आयोजित इस अनुष्ठान में पुरोहित शैलेंद्र पंडित के द्वारा गांव स्थित जोडो़ली तालाब से 151 कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश संकल्प किया गया| इस अवसर पर 20 सूत्री अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य भी कलश यात्रा में शामिल हुए|