अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से जीविका दीदियों को चयनित कर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी जीविका के अधिकारी द्वारा 10 बजे दी गई। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम श्री नवीन ने की। इस दौरान जीविका दीदी के अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली युवतियां भी सम्मानित हुई।