शाजापुर: जिला चिकित्सालय शाजापुर में फिजियोथेरेपी शिविर 09 सितंबर को, सिविल सर्जन ने दी जानकारी
शाजापुर: राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय शाजापुर में 09 सितंबर 2024 को सुबह 9.00 से शाम 4.00 बजे तक फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर के फिजियोथेरेपी कक्ष क्रमांक 20 में आयोजित होगा। सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया।