गोपालगंज: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मरीजों को समय से नहीं मिल रहा आक्सीजन, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी #jansamasya
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को आक्सीजन के अभाव में परेशानी बढ़ती जा रही है। बुधवार को इमरजेंसी वार्ड में आए मरीजों को आक्सीजन के लिए आधा घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। साथ ही मरीजों के स्वजन ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक को फोन कर दी। जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड इंचार्ज मरीजों को आक्सीजन मुहैया कराने का कार्य की।