दातागंज: एसडीएम ने गनगोला एवं डहेरपुर प्राथमिक विद्यालय में बने बूथों का किया निरीक्षण
दातागंज उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने गनगोला और डहेरपुर कला प्राथमिक विद्यालयों पर बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान बूथ पर पानी और शौचालय की व्यवस्थाओं के साथ ही साफ सफाई के लिए भी निर्देशित किया है। एसडीएम ने केंद्र पर मतदाता सूची का भी निरीक्षण कर बीएलओ को सुधार के निर्देश दिए हैं।