मेरठ में सड़क हादसे में घायल हुए ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर मिन्तर सिंह की बुधवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। दो दिन पहले मिंतर सिंह शामली से लौट रहे थे कि बाइक की चेन टूट गई। पसलियों में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिंतर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।