देहरादून: माणा एवलांच की घटना पर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने कहा, सेना की कार्रवाई से बची जान
माणा एवलांच घटना को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना की त्वरित कार्यवाही के चलते सभी लोगों की जान बची है। उन्होंने कहा कि सुबह 7:15 बजे एवलांच आने की जानकारी मिली। इसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए सुबह 8:00 बजे से ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना स्थल से डेढ़ से 2 किलोमीटर की दूरी पर सेना का कैंप था