खिरकिया: खिरकिया के ग्राम चारूवा में फायर ब्रिगेड ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल हरदा रेफर
Khirkiya, Harda | Mar 25, 2026 खिरकिया क्षेत्र के ग्राम चारूवा में बुधवार को एक सड़क हादसा सामने आया। बस स्टैंड के पास फायर ब्रिगेड वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। आज 25 मार्च 4 बजे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायर ब्रिगेड किसी आग की घटना पर काबू पाने के लिए जा रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।