बड़ौद: कृषि उपज मंडी में बड़ोद 350 बोरी फसलों की रही आवक रही
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज 350 बोरी फसलों की आवक रही। जिसमें गेहूं, सोयाबीन, रायडा, धनिया की फसलों की आवक रही। गेहूं का अधिकतम मूल्य 2699 रुपए प्रति क्विंटल, रायडा 5299 रुपए प्रति क्विंटल, सोयाबीन 4450 रुपए प्रति क्विंटल, धनिया 5620 प्रति क्विंटल की दर से नीलामी हुई। शाम 5:00 बजे तक चलती रही नीलामी।