सरिया: सरिया रेलवे फाटक पर अवैध बालू से लदे चार ट्रैक्टर जब्त
Suriya, Giridih | Feb 18, 2025 सरिया रेलवे फाटक के पास से मंगलवार को सरिया अंचलाधिकारी संतोष कुमार की अगुवाई में अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जब्त कर सरिया थाना को सूपूर्द किया। इस दौरान सरिया पुलिस भी मौजूद रही । वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई को देखते हुए मौके से दर्जनों बालू लदे ट्रैक्टर भागने में सफल रहे।