महिदपुर: धुर्जटेश्वर महादेव मंदिर पर धधकते अंगारों पर निकले भक्त
महिदपुर नगर से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक अतिप्राचीन चमत्कारिक धुर्जटेश्वर महादेव मंदिर जहां राजा विक्रमादित्य प्रतिदिन पूर्व वाहिनी मां शिप्रा नदी पर स्नान के लिए आते थे ऐसा बताया जाता है प्रतिवर्ष धुलेंडी के दिन यहां मां हिंगलाज माता के नाम से चूल प्रज्वलित की जाती है। माता हिंगलाज का चमत्कार अंगारों पर से अपनी मन्नत पूर्ण होने पर निकलते हैं ।