फरेंदा: सोंधी पोखरे में डूबकर चार वर्षीय बालक की हुई मौत
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंधी निवासी चार वर्षीय बालक की शनिवार को सायं 5 बजे पोखरे डूब गया। जिसे ग्रामीणों ने पोखरे से निकाल कर सीएचसी लक्ष्मीपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अधीक्षक डॉ अरुण गुप्ता ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे को अस्पताल लाने में परिजनों ने देरी कर दिया।