झालरापाटन: आहू नदी में नहाने गए मजदूर की डूबकर मौत, भिलवाड़ा में फसल कटाई के लिए आया था बांसवाड़ा का मजदूर, 3 बच्चों का पिता
झालरापाटन के भिलवाड़ा गांव की आहू नदी में नहाने के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बांसवाड़ा जिले के पीपली पाड़ा गांव निवासी दुबालिया के रूप में हुई है। सदर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।दुबालिया करीब एक माह पहले अपने गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी के लिए आया था।