बुलंदशहर: अंसारी रोड स्थित कार्यालय पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के ट्रस्टीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न
अंसारी रोड स्थित कार्यालय पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के ट्रस्टीगण एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई । जिसमें संस्था को पूरे देश में सक्रिय करने, लखनऊ एवं दिल्ली में अगले माह सितंबर में व्यापारी सुरक्षा प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित करने, तथा महिला एवं युवा ईकाई शुरू करने, तथा संगठन द्वारा मानव सेवा आदि के विषय में बैठक की गई।