आज शनिवार दोपहर 12 बजे नगराना रोही के एक लड़के के नहर में गिरने की आशंका के चलते नहर में तलाश की जा रही है। धन-धन श्री गुरु रामदास सेवा समिति के राज किंगरा ने बताया कि सूचना मिलने पर उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद पुलिस आई। पुलिस ने हनुमानगढ़ से नागरिक सुरक्षा की टीम के सदस्यों को बुलाया। सादुल ब्रांच नहर 73 हेड के पास से तलाश करने का काम जारी है।