बेगूसराय: प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त का हुआ भुगतान, कारगिल भवन में DM रहे मौजूद
प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रथम किस्त भुगतान किया गया. इस दौरान बेगूसराय जिला अंतर्गत 14,599 लाभुकों को प्रथम किस्त के रूप में 40-40 हजार रुपये दिए गए. यह बातें बुधवार की दोपहर 2:00 बजे कारगिल भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम तुषार सिंगला ने कही. डीएम ने कहा कि मटिहानी एवं बेगूसराय प्रखंड के 30 लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी दिया गया है.