थानेसर: भकियू शहीद भगत सिंह के किसानों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन, डीसी को सौंपा ज्ञापन, DAP को लेकर लगाए आरोप
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के किसानों ने आज लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र पर प्रदर्शन किया।और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। किसानों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा है। वहीं किसानों ने डीएपी खाद की कालाबजारी और डीएपी के साथ NPK का एक बैग किसानों को जबरदस्ती देने का आरोप भी लगाया है।