फतेहपुर शेखावाटी के बीबीपुर और बीकमसरा की रोही में लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।रविवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लेपर्ड के पदचिन्हों की फोटो लेकर उन्हें जयपुर वन विभाग के ऑफिस में भेजा लेपर्ड की पुष्टि होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की।