बूंदी: चारभुजा नाथ के दरबार में महका 'पोष बड़ा', पुआ-पकौड़ी के भोग के साथ गूंजे जयकारे
Bundi, Bundi | Dec 14, 2025 छोटी काशी बूंदी के ऐतिहासिक तिलक चौक स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में पवित्र पौष माह के उपलक्ष्य में रविवार को 'पोष बड़ा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। सर्दी के बीच भगवान की भक्ति और गरमा-गरम पुआ, पकौड़ी व कत के प्रसाद ने माहौल को धर्ममय बना दिया। चारभुजा विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि महोत्सव का शुभ