आरा: भोजपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर, आरा शहर में बढ़ा पानी, लोग परेशान
Arrah, Bhojpur | Aug 3, 2025 भोजपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर, गांगी में पानी बढ़ा ,जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बड़हरा में रविवार को गंगा का जलस्तर 53.25 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 53.08 मीटर से 17 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे पहले शनिवार को सुबह जलस्तर 52.88 मीटर था, जो शाम 6 बजे तक बढ़कर 52.96 मीटर पहुंच गया।