कानपुर: विश्व बालश्रम निषेध दिवस के मौके पर श्रम आयुक्त कार्यालय से निकाली गई जागरूकता रैली
विश्व बालश्रम निषेध दिवस के मौके पर श्रमायुक्त कार्यालय से शुक्रवार 2 बजे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। हाथों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ो बाल श्रम बंद करो जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर लोगों ने नारे लगाए। एडिशनल लेबर कमिश्नर पीके सिंह ने बताया कि बाल श्रम रोकने के लिए सरकार और श्रम विभाग कई तरह के अभियान चला रहे हैं।