कानपुर: रेलबाजार थानाक्षेत्र में छह किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से लाकर करते थे नशे का कारोबार: एसीपी ने दी जानकारी
रेलबाजार थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो शातिर चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसीपी ने शुक्रवार 1.15 बजे बताया कि, आरोपियों के पास से छह किलो चरस बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग छह लाख रुपये बताई जा रही है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।