पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा में चैती दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर की गई बैठक, 30 मार्च से होगा पूजा का आरंभ
पूर्णियां पूर्व प्रखंड के रानीपतरा में तीस मार्च से शुरू होने वाले चैती दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर रानीपतरा स्थित माँ बागेश्वरी सिद्ध पीठ मंदिर के प्रांगण में रविवार को सुबह करीब 11 बजे से ग्रामीण, युवा, जनप्रतिनिधियों की बैठक की गई। जिसमें पुराने कमिटी को यथावत रखा गया और पुराने कमिटी के द्वारा ही कुल एक सौ एक शक्रिय सदस्य बनाया गया।