रायसिंहनगर बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। शुक्रवार शाम 6:00 बजे चुनाव अधिकारी राजाराम धारणिया व सहायक अधिकारियों की देखरेख में हुए मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार और सचिव प्रवीण गौड़ निर्वाचित हुए। विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।