रैपुरा: रैपुरा में पिता को खाना देने गए बेटे पर जंगली सूअर का हमला
Raipura, Panna | Dec 23, 2025 रैपुरा नगर के कोहाड़ोल तालाब के पास जंगली सूअर के हमले में एक किशोर घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार शाम करीब 4 बजे राजकुमार वर्मन (16), पिता बीरन वर्मन, अपने पिता को खाना देने खेतों की ओर गया था, जहां झाड़ियों में छिपे जंगली सूअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया।हमले में किशोर के दाहिने पैर की जांघ में गहरा घाव हो गया।