बालोद: दल्लीराजहरा के साहिल साहू का भारतीय सेना में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर, हनुमान मंदिर में हुआ सम्मान
दल्लीराजहरा शहर के वार्ड क्रमांक 24 निवासी साहिल कुमार साहू ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर भारतीय सेना जनरल ड्यूटी में चयन हासिल कर दल्ली राजहरा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर में खुशी और गर्व का माहौल है।