हरदोई: डीएम एमपी सिंह ने रफी अहमद किदवई वार्ड में घर घर बाँटा मतदाता जागरूकता कैलेंडर
Hardoi, Hardoi | May 3, 2024 लोकसभा चुनाव में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत आज रफ़ी अहमद किदवई वार्ड में घर घर जाकर डीएम एमपी सिंह ने मतदाता जागरूकता कैलेंडर बाटा।इस दौरान डीएम ने अक्षत व पुष्प देकर मतदान हेतु प्रेरित किया। रफ़ी अहमद किदवई इंटर कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।