कन्नौज: जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर थानों में चुनाव मुंशी तैनात, अपराधियों पर नजर रखने के लिए एसपी ने बनाया प्लान
2024 लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने प्लान तैयार किया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने गुरुवार को चुनाव से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिले के सभी स्थानों पर चुनाव मुंशी की ड्यूटी लगाई गई है। लोकसभा चुनाव में खलल ना हो इसके लिए अपराधियों को चिन्हित भी किया जा रहा है और चुनाव के दौरान जिले में बाहरी फोर्स को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं।