हरनौत: हरनौत में छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य, चेरो सूर्य मंदिर तालाब पर उमड़ी भीड़
लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर मंगलवार की शाम 5.30 बजे डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर काफी भीड़ देखी गई। आस्थाचलगामी सूर्य को अर्घ देने के लिए छठ व्रतियों ने नदी,तालाब,और पोखरों के जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की आराधना किया। चारों तरफ छठी मैया की जय और जय सूर्य देव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। हरन