रामगंजमण्डी: हाड़ौती के धनिये की विदेशों में भारी मांग, गणेशपुरा को बनाया जा रहा स्मार्ट विलेज, रामगंजमंडी में कृषक सेमिनार आयोजित
हाड़ौती क्षेत्र के धनिये की गुणवत्ता और वाष्पशील तेल की अधिक मात्रा के कारण इसकी विदेशों में भारी मांग बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कृषि विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रामगंजमंडी क्षेत्र के जनजाति बाहुल्य गांव गणेशपुरा को स्मार्ट विलेज के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है।