बासोदा: गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, शहर में दहशत
Basoda, Vidisha | Sep 14, 2025 गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर 45 वर्षीय व्यक्ति का शव खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक के सीने पर चाकू के चार से पांच गहरे वार के निशान थे, जिससे अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई। यात्रियों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचित किया। घटना रात की बताई जा रही है। विदिशा जीआरपी प्रभारी महेंद्र शाक्य ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।