बरेली: थाना प्रेम नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, बरामद हुए दो ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान
थाना प्रेम नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, दो ई रिक्शा एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान किया बरामद।पकड़े गए आरोपियों में अफजाल अली,फारूक अली शामिल थे। प्रेम नगर पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी भोजीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।