इटावा: बसरेहर पुलिस द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपये कीमत का 11 किलो 300 ग्राम गांजा तस्कर सहित जब्त किया गया
Etawah, Etawah | Sep 17, 2024 बसरेहर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को 11 किलो 300 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी संजय कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि चकवा खुर्द के रहने वाले बृजेश उर्फ उल्फत को संतोषपुर घाट से बाइक और 11 किलो 300 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है जिसकी कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये है। पकड़े गए अभियुक्त ओर आपराधिक इतिहास भी है।